ल्बेंडाजोल की गोली खाने से 40 बच्चे हुए अचेत

प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ऊंचीडीह में गुरुवार को दवा खाने के बाद 40 बच्चे बीमार पड़ गए.
चकिया . जिला प्रशासन के फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जा रही है. इसी कड़ी में प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ऊंचीडीह में गुरुवार को दवा खाने के बाद 40 बच्चे बीमार पड़ गए. बच्चों को अचेत होते देख विद्यालय में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी बच्चों को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां सभी बच्चों का इलाज किया गया. विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी. इसके बाद बच्चों को उल्टी आने लगी. वे अचेत होने लगे. अचेत होने वाले बच्चों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्र थे. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि बच्चों में उल्टी आने और अचेत होने के लक्षण थे. उनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया. इसके बाद सभी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया. उन्होंने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




