बाबा बैद्यनाथ का तिलकोत्सव करने सुलतानगंज से देवघर के लिए रवाना हुए मिथिलांचल के कांवरिया, जानें पौराणिक महत्व

Updated at : 22 Jan 2023 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
बाबा बैद्यनाथ का तिलकोत्सव करने सुलतानगंज से देवघर के लिए रवाना हुए मिथिलांचल के कांवरिया, जानें पौराणिक महत्व

धर्म के जानकार बताते हैं कि भगवान राम ने पहली बार माघ मास के अमावस्या में सुलतानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर पैदल बाबा पर जलार्पण किया था. यह परंपरा अभी भी चल रही है.

विज्ञापन

भागलपुर (सुलतानगंज): मौनी अमावस्या को गंगा जल लेकर कांवरिया पैदल बाबाधाम रवाना हुए.बसंत पंचमी के दिन बाबा का तिलक होगा. मधुबनी जिले के मोहन मिश्र बताते है कि मिथिलांचल की परंपरा में शिव और शक्ति का विशेष महत्व है.

भगवान राम ने पहली बार माघ मास में बाबा का किया था जालभिषेक

धर्म के जानकार बताते हैं कि भगवान राम ने पहली बार माघ मास के अमावस्या में सुलतानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर पैदल बाबा पर जलार्पण किया था. यह परंपरा अभी भी चल रही है. मौनी अमावस्या में गंगा जल लेकर देवघर जाने की परंपरा मिथिलांचल से जुड़ी है. हर घर से एक व्यक्ति अवश्य ही कांवरिया बन कर सुलतानगंज से देवघर जाते हैं. माघ माह में बाबा की पूजा करने से बाबा सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

undefined
शादी के पूर्व तिलक का रस्म वर्षों है पुराना

द्वादश ज्योर्तिलिंग बाबा बैद्यनाथ के शादी के पूर्व तिलक का रस्म वर्षों पुराना है. ऐसा माना जाता है कि मैया पार्वती मिथिलांचल की बेटी थी. परंपरा के अनुसार बाबा का तिलक अजगैबीनगरी के पवित्र उतरवाहिनी गंगा जल चढाने के बाद मिथिलांचल के ही लोग करते हैं.

undefined
तीन लाख कांवरिया रवाना हुए गंगाधाम से बाबाधाम

मौनी अमावस्या पर शनिवार को पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर कांवरियों का महासैलाब उमड़ पड़ा. लगभग तीन लाख कांवरिया गंगा जल भर कर बाबाधाम रवाना हुए. बसंत पंचमी शनिवार को सभी कांवरिया बाबा बैद्यनाथ का तिलकोत्सव कर अपने घर लौटेंगे.

undefined
नेपाल व देश के अन्य राज्यों की कांवरियों की भीड़

मिथिलांचल सहित नेपाल, छत्तीसगढ़, बंगाल, बिहार, झारखंड आदि राज्यों के कांवरियों की भीड़ काफी संख्या में देखी गयी. मौनी अमावस्या पर को लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा अजगैवीनाथ की पूजा अर्चना किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन