ePaper

बिहार: कैमूर में दशहरा के दिन बड़ा हादसा, स्कॉर्पियो-कंटेनर के बीच हुई टक्कर में 3 की मौत, 7 घायल 

Updated at : 02 Oct 2025 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में दशहरे के दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार तड़के एक स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें […]

विज्ञापन

बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में दशहरे के दिन बड़ा सड़क हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक गुरुवार तड़के एक स्कॉर्पियो और कंटेनर के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है.  

छज्जूपुर पोखरा के पास हुई घटना 

पुलिस के अनुसार, यह घटना दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास एनएच-19 पर घटित हुई. बताया जा रहा है कि रोहतास जिले से उत्तर प्रदेश जा रही तेज रफ्तार एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 

मरने वाले में दो पुरुष एक महिला 

मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. इस दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से चार की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही एनएचएआई की टीम और दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची. किसी तरह वाहन से घायलों को बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के रहने वाले थे मृतक 

मृतकों की पहचान झारखंड के मुस्लिम अंसारी, रोहतास जिले के नेकरा गांव निवासी जफर अली अंसारी के पुत्र मुन्ना अंसारी और उमर अंसारी की पत्नी रजिया खातून के रूप में हुई है. दुर्गावती थाना के सब इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के रिश्तेदारों को दे दी गई है. उन्होंने बताया कि सभी लोग सासाराम थाना क्षेत्र के नेकरा गांव से उत्तर प्रदेश जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. चिकित्सकों के मुताबिक घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Gift: बिहार को मोदी सरकार ने दिया 19 केंद्रीय विद्यालय का तोहफा, जानें किन शहरों में बनेगा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन