नेपाल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मानव तस्करी के आरोप में भारत के पांच नागरिक गिरफ्तार

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

Nepal News: नेपाल के नवलपरासी जिले में पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए भारत के पांच नागरिकों को मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है. मामले में नेटवर्क की जांच जारी है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण) से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Nepal News: भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के नवलपरासी जिले में मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत के पांच नागरिकों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों पर मानव तस्करी और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है. पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

किराए के मकान से संचालित हो रहा था कथित सेक्स रैकेट

नेपाल पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, त्रिवेणी ग्रामीण नगरपालिका-6 स्थित दुर्गा थापा के किराए के मकान में लंबे समय से कथित रूप से देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस ने छापेमारी की और पांच लोगों को हिरासत में लिया.

बगहा समेत भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लोग गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 30 वर्षीय शकुंतला चौहान, पश्चिम चंपारण के बगहा क्षेत्र के गौरव कुमार (32), छन्नूराम राय (40), सुरेंद्र कुमार यादव (30) तथा नेपाल के बाजुरा जिले के हिमाली ग्रामीण नगरपालिका-7 निवासी 20 वर्षीय हेमराज उपाध्याय शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी और मजबूत, दोनों देशों के सुरक्षा बलों की अहम बैठक

मानव तस्करी कानून के तहत दर्ज हुआ मामला

नेपाल के नवलपरासी जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र राज गुरुंग ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध मानव तस्करी एवं संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत कर दिया गया है.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ था और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

नेपाल पुलिस का कहना है कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन