बाइक की ठोकर से युवक की मौत

थाना क्षेत्र के कालीकापुर में बाइक की ठोकर से ललित कुमार यादव 23 वर्ष की मौत शनिवार की देर रात्रि हो गई.
कालुआही . थाना क्षेत्र के कालीकापुर में बाइक की ठोकर से ललित कुमार यादव 23 वर्ष की मौत शनिवार की देर रात्रि हो गई. जानकारी के अनुसार कालिकापुर से भरतपट्टी जाने वाली रोड में कलिकापुर निवासी ललित यादव अत्यधिक गर्मी होने के कारण सड़क पर अपने एक दोस्त के साथ घूम रहा था. अचानक कलिकापुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक चालक ने ललित कुमार को ठोकर मार दिया. जिससे वह घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसके साथ दोस्त ने उसके परिवार वालों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. परिजन ललित को इलाज के लिए मधुबनी के एक निजी नर्सिंग होम ले गये. जहां डॉक्टरों ने ललित को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कलुआही के थानाध्यक्ष सपन कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम पुलिस ने शव को उसके परजनों को सौंप दिया. मृतक युवक दरभंगा में पैरामेडिकल कोर्स कर रहा था. चार भाई में सबसे छोटा था. इस घटना से पूरे परिवार का रो – रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




