पड़ोसी पर महिला से मारपीट का आरोप, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
झंझारपुर के बेरमा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने मारपीट की. विरोध करने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है.
Madhubani News: झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में एक महिला के साथ कथित रूप से मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे रविवार को अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर में भर्ती कराया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घायल महिला की पहचान बेरमा गांव निवासी संजय मंडल की पत्नी नीलम कुमारी के रूप में हुई है. उनका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है.
विरोध करने पर मारपीट का आरोप
नीलम कुमारी ने बताया कि उनके पति दूसरे राज्य में काम करते हैं और वह अपने बेटे-बेटी के साथ घर पर रहती हैं. उनके अनुसार शनिवार देर शाम पड़ोसी ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया. विरोध करने पर आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गईं.
उन्होंने बताया कि घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं होने के कारण वह रात में अस्पताल नहीं जा सकीं. रविवार को ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया.
पहले भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप
पीड़िता का कहना है कि आरोपी पड़ोसी पहले भी उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर चुका है. इस बार विरोध करने पर उसने मारपीट की घटना को अंजाम दिया.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
आरएस थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए