झंझारपुर में जिले का दूसरा बायोफ्यूल्स स्टेशन शुरू, ग्रीन ईंधन को मिलेगा बढ़ावा

सुखेत रोड स्थित बायोफ्यूल्स स्टेशन का रविवार को उद्घाटन करते अतिथि एवं कंपनी के पदाधिकारी
झंझारपुर में ग्रीन ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई है। जिले का दूसरा बायोफ्यूल्स स्टेशन 'प्रिंस फ्यूल स्टेशन' के नाम से खोला गया है। यह कदम वायु प्रदूषण कम करने और स्वदेशी ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Madhubani News: झंझारपुर में रविवार को ग्रीन ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई शुरुआत हुई. थाना चौक से सुखेत जाने वाली सड़क पर बिहार आईटीआई के आगे केबीपीएल बायोफ्यूल्स कंपनी के पहले बायोफ्यूल्स स्टेशन का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर स्थानीय समाजसेवी रमा देवी, कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) शिवशंकर विक्रांत और प्रोपराइटर प्रभाष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टेशन का शुभारंभ किया.
कंपनी के एमडी शिवशंकर विक्रांत ने बताया कि यह बिहार का 13वां और मधुबनी जिले का दूसरा बायोफ्यूल्स स्टेशन है. उन्होंने कहा कि बायोफ्यूल्स के उपयोग से वायु प्रदूषण कम होगा और स्वदेशी ईंधन को बढ़ावा मिलने से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता भी घटेगी.
बेहतर माइलेज और इंजन सुरक्षा का दावा
शिवशंकर विक्रांत ने बताया कि सामान्य पेट्रोल और डीजल की तुलना में बायोफ्यूल्स की संतुलित विस्कोसिटी इंजन में घर्षण कम करती है, जिससे वाहन का प्रदर्शन बेहतर होता है और माइलेज में भी लाभ मिलता है.
एक वर्ष में 100 स्टेशन खोलने की योजना
उन्होंने बताया कि कंपनी अगले एक वर्ष के भीतर बिहार में 100 बायोफ्यूल्स स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है. इसके अलावा बरौनी (बिहार) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में उत्पादन संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया भी जारी है.
जल्द शुरू होगी ईवी चार्जिंग सुविधा
कंपनी के अनुसार सुखेत रोड स्थित यह केंद्र प्रिंस फ्यूल स्टेशन के नाम से संचालित होगा. यहां निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की सुविधा भी शुरू की जाएगी. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार
संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










