अवैध प्रेम प्रसंग में युवक की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या

जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी – छपरारी सड़क मार्ग में सुनसान जगह पर एक युवक की शनिवार को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया है.
मधुबनी. जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी – छपरारी सड़क मार्ग में सुनसान जगह पर एक युवक की शनिवार को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया है. मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के हाट समीप वार्ड दो निवासी राम लखन साफी के रुप में की गयी है. इस संबंध में मृतक की पत्नी ने जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गयी है. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अवैध प्रेम प्रसंग मान कर जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार राम लखन साफी गुजरात में काम करता है. तीन चार दिन पहले ही वह गांव आया था. शनिवार के दिन में करीब दस बजे वह घरेलू सामान का लिस्ट बना कर घर से यह कह कर निकला कि खजौली बाजार से सामान खरीदारी करने जा रहा है. पर वह जयनगर क्षेत्र के हरुसबार निवासी अपनी कथित प्रेमिका के साथ स्कूटी से जयनगर के लिये निकल गया. जब वह दुल्लीपट्टी- छपरारी के बीच में पहुंचा तो सुनसान जगह पर अज्ञात अपराधियो ने उसको गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया है. इधर, मृतक के परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने हरसुबार निवासी कथित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह अवैध प्रेम प्रसंग का मामला है. मामले को लेकर जांच के लिये मुजफ्फरपुर से जांच टीम भी आयी थी. तकनीकी रुप से जांच की जा रही है. बहुत जल्द ही पूरी बात सामने आ जायेगी. अपराधियों की पहचान हो रही है. अपराधी भाग नहीं सकेंगे. इधर, मृतक के घर पर उनकी पुत्री, परिवार के लोगों में चीख पुकार मचा है. मृतक की पत्नी ने जयनगर थाना पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




