AirPods Pro के चार्जिंग केस के नीचे बने छोटे छेद आखिर किस काम आते हैं?

Published by :Ankit Anand
Published at :28 Apr 2026 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
AirPods Pro Charging Case Bottom Holes

AirPods Pro के चार्जिंग केस के नीचे छोटे छेद (Photo: AppleInsider)

AirPods Pro के चार्जिंग केस के नीचे दिखने वाले छोटे छेद सिर्फ डिजाइन नहीं होते हैं. इनमें स्पीकर और एयर वेंट का फंक्शन छिपा है. ये पेयरिंग, बैटरी अलर्ट और Find My अलर्ट में मदद करते हैं. केस सिर्फ चार्जिंग ही नहीं, बल्कि सेफ्टी और लोकेशन ट्रैकिंग को भी आसान बनाता है.

विज्ञापन

अगर आपके पास AirPods Pro 2, AirPods Pro 3 या AirPods 4 हैं, तो आपने जरूर नोटिस किया होगा कि MagSafe केस के चार्जिंग पोर्ट के पास नीचे की तरफ कुछ छोटे-छोटे छेद दिए गए हैं. पहली नजर में ये आपको सिर्फ डिजाइन का हिस्सा लग सकते हैं, लेकिन असल में इनके पीछे एक खास काम छिपा है. दरअसल, ये छेद केस में लगे बिल्ट-इन स्पीकर के लिए होते हैं. चार्जिंग पोर्ट के एक तरफ मौजूद तीन छेद स्पीकर की आवाज बाहर निकालते हैं, जबकि दूसरी तरफ दिया गया एक छोटा छेद एयर वेंट का काम करता है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

AirPods केस का स्पीकर किस-किस काम आता है?

अगर आप सोच रहे हैं कि इस स्पीकर पर अपने पसंदीदा गाने चला सकते हैं, तो थोड़ा रुकिए. यह स्पीकर सिर्फ कुछ खास मौकों पर ही काम आता है. जैसे AirPods को पेयर करते समय, चार्जिंग शुरू होने पर, या फिर बैटरी लो होने की वार्निंग देने के लिए. इतना ही नहीं, अगर आपके AirPods कहीं खो जाएं, तो Find My ऐप की मदद से यही स्पीकर आवाज निकालकर उन्हें ढूंढने में आपकी मदद करता है.

अगर आपने AirPods केस के साइड में एक छोटा सा कटआउट देखा है, तो वह लैनयार्ड लूप के लिए है. इसकी मदद से आप केस को अपनी कलाई, बैग या बैकपैक से अटैच कर सकते हैं. इससे AirPods खोने की चांस काफी कम हो जाती है.

AirPods केस की खासियत

AirPods का केस सिर्फ उन्हें रखने के लिए नहीं बना है. यह उन्हें चार्ज करने और सेफ रखने का भी काम करता है. आप इसे केबल से चार्ज कर सकते हैं. इतना ही नहीं, वायरलेस चार्जिंग और Apple Watch चार्जर से भी इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

AirPods का केस पसीने, पानी की छींटों और धूल से बचाने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है. अलग-अलग मॉडल्स में आपको अलग-अलग IP रेटिंग मिलती है. अब सवाल ये है कि आखिर ये IP (ingress protection) रेटिंग होती क्या है? आइए जानते हैं.

AirPods Pro की IP रेटिंग

Apple के मुताबिक, AirPods Pro (2nd generation) और इसके USB-C वाले MagSafe Charging Case को IP54 रेटिंग मिली है. इसका मतलब है कि हल्की बारिश, पसीना या पानी के छींटे इन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. वहीं, AirPods Pro (3rd generation) और इसके MagSafe Charging Case में Apple ने सेफ्टी को और बेहतर बनाया है. इसे IP57 रेटिंग दी गई है. इसका मतलब है कि ये 1 मीटर गहरे पानी में करीब 30 मिनट तक सेफ रह सकते हैं.

लेकिन यहां एक जरूरी बात ध्यान रखने वाली है कि Water Resistant और Waterproof में बड़ा फर्क होता है. Apple साफ तौर पर कहता है कि AirPods और उनका केस पूरी तरह वॉटरप्रूफ नहीं हैं. इसलिए इन्हें तैराकी, शॉवर या किसी भी वॉटर स्पोर्ट्स के दौरान इस्तेमाल करना सही नहीं होगा. अगर बारिश, पसीने या पानी के छींटों से ये गीले हो जाएं, तो इन्हें अच्छी तरह सुखाना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Smart TV में HDMI पोर्ट के पास क्यों लिखा होता है ARC या eARC? जान लें इसका असली काम

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola