गिरिडीह दौरे पर विधायक कल्पना सोरेन, फूड पॉइजनिंग पीड़ितों से मिलकर जाना हाल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News

गिरिडीह पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन

Giridih News: गिरिडीह में फूड पॉइजनिंग से प्रभावित लोगों से मिलने विधायक कल्पना सोरेन पहुंचीं.उन्होंने अस्पताल में मरीजों का हाल जाना और पीड़ित गांव का दौरा कर राहत की उम्मीद जगाई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट 

Giridih News: झारखंड के गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन मंगलवार को गिरिडीह दौरे पर पहुंचीं. नए परिसदन भवन में डीडीसी स्मृता कुमारी, अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरुआ, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, नगर और मुफस्सिल थाना प्रभारी समेत जिले के आला अधिकारियों ने बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया.

सदर अस्पताल जाएंगी, लेंगी मरीजों का हाल

विधायक कल्पना सोरेन सदर अस्पताल जाएगी. वे सदर प्रखंड के लेदा बजटो गांव में फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल लेंगी. विधायक के दौरे से पीड़ित परिवारों को मदद की उम्मीद जगी है. 

कल्पना सोरेन का गिरिडीह दौरा, कार्यक्रमों में होंगी शामिल 

सदर अस्पताल में मरीजों से मिलने के बाद कल्पना सोरेन गिरिडीह में आयोजित कई सामाजिक और पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. उनके दौरे को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. 

फूड पॉइजनिंग के बाद प्रशासन अलर्ट, पीड़ितों को राहत की उम्मीद 

लेदा बजटो में फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट है. विधायक के हस्तक्षेप के बाद पीड़ितों को बेहतर इलाज और मुआवजा मिलने की संभावना बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola