चैती नवरात्र के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की हुई आराधना

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में चैती नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा की द्वितीय स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हुई.

विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार व दुर्गा सप्तशती के पाठ से आध्यात्मिक हुआ माहौल मधुबनी . शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों में चैती नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा की द्वितीय स्वरूप देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हुई. वैदिक मंत्रोच्चार व दुर्गा सप्तशती के पाठ से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक रस से सराबोर रहा है. धर्मशास्त्रों में कहा गया है कि देवी शैल पुत्री की श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं अपने-आप पूरी हो जाती है. वह सदा मुद्रा भक्तों का सदा कल्याण करती है. सुबह होते ही श्रद्धालु नर-नारियां अपने हाथों में फूल, फल, अक्षत, तिल, जौ, धूप, दीप, नैवेद्य से सजी डालियां लिये दुर्गा मंदिरों व पूजा पंडालों की ओर जाते दिखे. मंदिरों व पूजा-पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने में पूजा समिति के सदस्यों को पसीने छूट रहे थे. शहर के काली मंदिर परिसर, सूड़ी स्कूल परिसर सहित जिले के अन्य पूजा पंडालों व देवी मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है. वहीं शहर से सटे जगतपुर, रहिका दुर्गापुर स्थित दुर्गा स्थान में श्रद्धापूर्वक देवी दुर्गा की आराधना की जा रही है. यहां सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ रही है. चैती नवरात्र को लेकर शहर से लेकर गांव तक पूजा पंडालों व देवी दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. मूर्तिकार देवी दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को आकर्षक रूप देने में दिन-रात जुटे हुए हैं. वहीं सायंकालीन आरती में भी भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. इससे माहौल पूरी तरह उत्सवी व भक्तिमय हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन