Madhubani News: सांप के डंसने से 28 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन

मधुबनी के शाहपुर गांव में एक दुखद घटना में, 28 वर्षीय विवाहिता रिभा देवी की सांप के डंसने से मौत हो गई। घर में काम करते समय हुए इस हादसे के बाद परिवार को सरकारी सहायता की उम्मीद है।

विज्ञापन

Snake Bite Death: पंडौल थाना क्षेत्र की श्रीपुर हाटी उत्तरी पंचायत के वार्ड-12 स्थित शाहपुर गांव में सांप के डंसने से एक 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई. मृतका की पहचान राधेश्याम चौधरी की पत्नी रिभा देवी के रूप में हुई है.

घर में काम करने के दौरान सांप ने डसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात रिभा देवी घर में काम कर रही थीं. इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया. परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

छह वर्षीय बेटी के सिर से उठा मां का साया

मृतका अपने पीछे पति राधेश्याम चौधरी, छह वर्षीय पुत्री रेशमी कुमारी और भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. राधेश्याम चौधरी गुजरात में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद वे गुजरात से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं.

सरकारी सहायता की उठी मांग

परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पैतृक गांव शाहपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को आपदा राहत एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: ऑफिसर्स कॉलोनी में भटके कछुए का रेस्क्यू, वन विभाग ने जीवछ नदी में छोड़ा


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन