Madhubani News : सरकारी दर से अधिक मूल्य पर बाजार में बिक रहा गेहूं, पैक्स को नहीं बेच रहे किसान

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार सरकार किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए दर निर्धारित किया है.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार सरकार किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए दर निर्धारित किया है. सरकार की ओर से निर्धारित दर से चार सौ रुपये ज्यादा दर पर बाजार में गेहूं बिक रहा है. सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल बिहार सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है. लेकिन बाजार में 2840 रूपये प्रति क्विंटल गेहूं बिक रहा है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा कि पैक्स के माध्यम से 44 किसानों से 161 एमटी गेहूं खरीद किया है. इस साल जिला को 5 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि पैक्स से निबंधित किसानों से गेहूं खरीद करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हैं. 15 जून तक गेहूं खरीद करने का समय निर्धारित है. निर्धारित समय तक तीन सौ एमटी गेहूं खरीद कर लिया जाएगा. किसान विजय कुमार, भरत मंडल, अशोक यादव ने कहा कि बाजार के व्यवसायी घर पर आकर ज्यादा पैसा देकर गेहूं खरीद कर रहे है. कहा कि निबंधित किसान पैक्स के माध्यम से ही गेहूं बेच रहे है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन