Madhubani News : परिवहन मंत्री ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

परिवहन मंत्री शीला मंडल ने रविवार को मधेपुर प्रखंड के कोसी आईबी पर रविवार देर शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया.

विज्ञापन

मधेपुर. परिवहन मंत्री शीला मंडल ने रविवार को मधेपुर प्रखंड के कोसी आईबी पर रविवार देर शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इसमें सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए. इस अवसर पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि रमजान पाक का महीना होता है. इसमें आपसी भाईचारा एवं सद्भाव कायम होता है. लोग सभी गिला शिकवा भूलकर एकत्रित होते है. तथा एक दूसरे से गले मिलते है. उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी का आयोजन पुरानी परंपरा रही है. इफ्तार पार्टी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जावेद अनवर, निकहत प्रवीण,राजद प्रखंड अध्यक्ष मुमताज अंसारी, इंजीनियर शैलेंद्र कुमार मंडल, मौहम्मद मोइनुद्दीन, अशोक झा, उपेंद्र कामत,किशवरी खातून, अशोक मंडल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन