Madhubani : 252 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 16 Jun 2025 6:12 PM
स्थानीय थाना पुलिस ने सीकरिया गांव के समीप एक चार पहिया वाहन में लदे 252 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को दबोच लिया.
मधेपुर . स्थानीय थाना पुलिस ने सीकरिया गांव के समीप एक चार पहिया वाहन में लदे 252 लीटर शराब के साथ दो तस्कर को दबोच लिया. पुलिस ने धराये दोनों तस्कर के निशानदेही पर स्थानीय बाजार निवासी एक शराब तस्कर को पकड़ा. धराया तस्कर फुलपरास थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव निवासी अजय कुमार यादव एवं सरोज कुमार जबकि तीसरा मदरसा टोला मधेपुर निवासी राहुल पासी बताया गया है. थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने कहा कि तीनों शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










