Madhubani : गाड़ाटोल में एनएच पर पुलिया से टकराकर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त चालक समेत तीन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : गाड़ाटोल में एनएच पर पुलिया से टकराकर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त चालक समेत तीन लोग जख्मी

थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल के समीप एन एच 27 पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

विज्ञापन

Madhubani : फुलपरास . थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल के समीप एन एच 27 पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. स्कॉर्पियो के चालक समेत तीन युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए. चिकित्सक ने तीनों जख्मी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया. ज़ख्मी की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरेद्रपुर निवासी गोविंद झा, लौकही थाना क्षेत्र के जिरोगा गांव निवासी रतन यादव तथा लौकही निवासी अरविंद कुमार मंडल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों युवक स्कॉर्पियो से दरभंगा की ओर से किसी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान चालक को नींद आने के कारण स्कॉर्पियो फुलपरास थाना क्षेत्र के गाड़ाटोल के समीप एन एच 27 पर पुलिया से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस गश्ती दल दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से ज़ख्मी तीनों व्यक्ति को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailendra Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन