मधुबनी: वरिष्ठ अधिवक्ता तौफिक अहमद का निधन, जिला अधिवक्ता संघ ने दी श्रद्धांजलि

मधुबनी जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य तौफिक अहमद का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनके निधन से अधिवक्ताओं में गहरा शोक है. जिला अधिवक्ता संघ परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
Madhubani News: जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता तौफिक अहमद (86) का आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ परिसर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.
शोकसभा में व्यक्त की गई श्रद्धांजलि
शोकसभा की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता बासुदेव झा ने की. इस दौरान वक्ताओं ने तौफिक अहमद के सरल स्वभाव, विधि ज्ञान तथा अधिवक्ता के रूप में उनके योगदान को याद किया. अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की और शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
न्यायिक कार्य से अलग रहे अधिवक्ता
वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के सम्मान में जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने गुरुवार को न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग रखा.
शोकसभा में संघ के महासचिव शिवनाथ चौधरी, बिहार बार काउंसिल सदस्य दीनानाथ यादव, ऋषि देव सिंह, कालीकांत सिंह, राकेश कुमार सिंह, नरेश भारती, कैलाश कुमार साह, अंजनी कुमार, धैर्य शंकर झा, आरिफ हुसैन, श्यामचंद्र झा, अनिल कुमार ठाकुर, जीवछ साह, धीरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रभाकर सिंह, मो. इरफानुल हक, वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










