तीन बाल मजदूर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2024 9:10 PM

विज्ञापन

तीन बाल मजदूर को स्थानीय लोगों के सहयोग से तस्कर के साथ पुलिस के हवाले किया.

विज्ञापन

फुलपरास. तीन बाल मजदूर को स्थानीय लोगों के सहयोग से तस्कर के साथ पुलिस के हवाले किया. थाना क्षेत्र के सिजौलिया गांव से मजदूरी के लिए पूर्णिया ले जा रहे तीन बाल मजदूर को लोहिया चौक पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा बेनीपुर निवासी शिवजी सहनी ने फुलपरास थाना क्षेत्र के सिजौलिया मुसहरी से अजित कुमार, विकास कुमार एवं अमित कुमार को बहला फुसलाकर मजदूरी के लिए पूर्णिया ले जा रहा था. इसी दौरान लोहिया चौक बस स्टैंड में तीनों बच्चों के नास्ता करा रहा था. उनके द्वारा बच्चों को कुछ कुछ बातें समझाया जा रहा था. तब स्थानीय लोगों ने स्थानीय थाना को फोन कर सूचना दी. सूचना पर थाना पुलिस आकर बच्चा सहित तस्कर को थाना पर ले गये. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि सभी बालक माता पिता के सहमति से जा रहा था. तीनों बच्चा को बाल संरक्षण गृह मधुबनी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन