Madhubani News : परजुआर गांव में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : परजुआर गांव में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान

परजुआर पंचायत के वार्ड 5 स्थित परजुआर डीह टोल निवासी बजरंगी राय के मवेशी घर सह दलान में शुक्रवार की रात आग लग गयी.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. परजुआर पंचायत के वार्ड 5 स्थित परजुआर डीह टोल निवासी बजरंगी राय के मवेशी घर सह दलान में शुक्रवार की रात आग लग गयी. घटना में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना रात के करीब 12 बजे के आस-पास की बतायी जा रही है. पीड़ित गृह स्वामी ने किसी किसी असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझकर आग लगा देने की बात कहते हुए बताया कि देर रात में उन्हें आस-पास के लोगों के द्वारा जानकारी मिली तो वो मवेशी घर के पास पहुंचें, जहां आग की लपटों में सब कुछ जलकर राख हो चुका था. हालांकि स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने की त्वरित कोशिश की गई, लेकिन जलस्रोतों के अभाव के वजह से ससमय आग बुझाया नहीं जा सका. पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि घटना में 5 क्विंटल गेंहू, चौकी, कपड़ा, फर्नीचर का लकड़ी, घरेलू ट्रंक व 2 क्विंटल चावल सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया. पीड़ित गृहस्वामी ने बेनीपट्टी अंचल प्रशासन को आवेदन देकर सरकारी सहायता दिलाने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन