चोरों ने की आभूषण व पचास हजार नकद की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 10:35 PM
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 बेलारही गांव में बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
झंझारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 12 बेलारही गांव में बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोर सूर्य मोहन दास के घर में खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश किया. मुख्य गेट के आंगन निर्माण होने के कारण आंगन पूरा खुला हुआ था. चोर ने कमरे में घुसकर आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया. गृहस्वामी ने बताया कि कमरे में रखे आलमीरा तोड़कर उसमें रखे ढाई से तीन लाख के आभूषण की चोरी कर ली. साथ ही आलमीरा में रखे 50 हजार रुपये नकद की भी चोरी कर ली. चोर घर में घुसकर ब्रीफकेस एवं अन्य सामान भी ले गये. ब्रीफकेस तोड़कर उसमें से सामान निकाल कर बगल के कलमबाग में फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस तहकीकात में जुट गई. मिली जानकारी के मुताबिक गृहस्वामी सूर्य मोहन दास नौकरी से अवकाश प्राप्त कर अपनी पत्नी के साथ घर पर ही रहते हैं. अभी कुछ दिन पूर्व उनकी शादीशुदा बेटी भी घर आयी हुई है. उन्होंने कहा कि रात में चोरी की भनक भी नहीं लगी. सुबह उठे तो समान बिखरा पड़ा मिला. आलमीरा टूटा देखकर चोरी कर लिया. पुलिस को सूचना दी गई. उन्होंने कहा कि तीन लाख मूल्य के करीब सोना चांदी के बने जेवर थे. चहारदीवारी निर्माण के लिए पैसे रखे थे. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि पुलिस तहकीकात कर रही है. चोर को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










