Madhubani News : प्रगति नगर कॉलोनी में बंद घर से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : प्रगति नगर कॉलोनी में बंद घर से लाखों की चोरी

प्रगति नगर कॉलोनी में पिछले गुरुवार को घर का मुख्य गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया.

विज्ञापन

मधुबनी. प्रगति नगर कॉलोनी में पिछले गुरुवार को घर का मुख्य गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया. गृह स्वामी ममता झा ने कहा कि घर बंद कर पूरे परिवार के साथ बेटा से मिलने बंगलौर गए थे. इसी बीच घर के पीछे वाले गेट को तोड़कर चोरों ने घर में रखे सोना के हार सेट, नाकमुनि, नथिया, पायल, हनुमानी सहित बेटी के विभिन्न प्रतियोगिता में मिले मेडल सहित अन्य चांदी का सामान चुरा लिया. गृह स्वामी ने कहा कि चोरी की सूचना मिलने पर शनिवार को बंगलौर से मधुबनी पहुंचे, तो घर का सभी सामान बिखरा हुआ देखा. गृह स्वामी ने कहा कि घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. बेटा सोहन कांत झा ने कहा कि इससे पहले भी एक बार चोरी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन