Madhubani News : झंझारपुर की टीम ने क्रिकेट कप पर जमाया कब्जा

फाइनल मैच में झंझारपुर अनुमंडल की टीम ने मधुबनी टाउन को 6 विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया.
मधुबनी. जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित स्व. नीरज झा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में झंझारपुर अनुमंडल की टीम ने मधुबनी टाउन को 6 विकेट से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया. कलुआही उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलाही के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में झंझारपुर की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. मधुबनी टाउन की टीम पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 30 ओवर में 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. कप्तान आयुष आनंद ने 67 रन बनाया. झंझारपुर टीम के गेंदबाज अंकित झा ने 3 विकेट, आदित्य राज व केशव कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए. जवाब में बल्लेबाजी करते हुए झंझारपुर की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 133 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. झंझारपुर की तरफ से आदित्य सिंह ने 53 रन बनाए. मधुबनी टीम के गेंदबाज कप्तान आयुष आनंद ने 2 विकेट हासिल किए. मैन ऑफ द मैच केशव कुमार को पूर्व हेमन ट्रॉफी खिलाड़ी मुराद खान के हाथों नकद व ट्रॉफी प्रदान किया गया. वहीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व मैन ऑफ द सीरीज का पुरुस्कार मधुबनी टाउन टीम के कप्तान आयुष आनंद को टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष सुभाष झा ने नकद राशि व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. विजेता झंझारपुर की टीम व उप विजेता मधुबनी टाउन की टीम को मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी संजय कुमार झा, डॉ. बी झा मृणाल, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शीतलांबर झा, डॉ. अनीता झा, बीसीसीआई कोच मनीष ओझा के हाथों प्रदान किया गया. अध्यक्ष सुभाष झा, वार्ड पार्षद मनीष सिंह, वार्ड पार्षद जमील अंसारी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सहयोग किया. मैच के अंपायर अमरेंद्र पांडेय व प्रफुल्ल कर्ण थे. स्कोरर मुकेश कुमार, कॉमेंट्रेटर नौशाद ने बखूबी साथ दिया . मौके पर टूर्नामेंट के कमिटी अध्यक्ष सुभाष झा, जिला क्रिकेट संचालन समिति के पूर्व चेयरमेन ओंकार नाथ झा, उपाध्यक्ष मिहिर चंद्र झा, संतोष कुमार झा, संजीव कुमार सिंह, राजेश झा, अरुण कुमार, विजय कुमार, अमर कांत, अर्जुन सिंह, अनिल कुमार सोनू, राहुल कुमार, अजय कुमार झा, ओम शुभांगम पुष्पक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




