13 हजार एमटी गेंहू खरीद का मिला लक्ष्य

Updated at : 20 Apr 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
13 हजार एमटी गेंहू खरीद का मिला लक्ष्य

सहकारिता विभाग को 13 हजार एमटी गेंहू खरीद का लक्ष्य मिला है.

विज्ञापन

मधुबनी. सहकारिता विभाग को 13 हजार एमटी गेंहू खरीद का लक्ष्य मिला है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा है कि कृषि विभाग से गेहूं की उपज को लेकर जो आंकड़ा दिया गया. उसके तहत सरकार से लक्ष्य मिल गया है. गेंहू खरीद को लेकर सहकारिता विभाग से 286 समिति का चयन किया गया है. किसानों को प्रति क्विंटल 2275 रुपये गेंहू का दाम दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसान को दो दिन में खाता में राशि भेज दी जाएगी. किसान 150 क्विंटल एवं गैर रैयत किसान 50 क्विंटल गेंहू समिति से बेच सकता है. गेंहू बेचने के लिए किसान सहकारिता विभाग के पोर्टल पर अपना निबंधन कराना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन