Madhubani News : विवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, ससुराल से परिजन फरार

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा गांव वार्ड 6 में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली. कमरे में पंखे से लटके हुए महिला का शव को पुलिस ने बरामद किया.

विज्ञापन

बासोपट्टी. थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा गांव वार्ड 6 में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में लाश मिली. कमरे में पंखे से लटके हुए महिला का शव को पुलिस ने बरामद किया. मृतका की पहचान हत्थापुर परसा निवासी लक्ष्मण भंडारी की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 21 वर्षीय विवाहित का शव उसके घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया. रिंकू देवी की शादी को कुछ ही वर्ष हुई थी. पति फिलहाल विदेश में रहकर मजदूरी करते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद रिंकू के ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है. जिस आधार पर पुलिस साक्ष्य खंगाल रही है. पुलिस को आशंका है कि यह मोबाइल जांच में अहम सुराग मिल सकता है. घटनास्थल पर एफएसएल टीम के अधिकारी भी पुलिस के साथ पहुंचकर जांच की. पुलिस फरार परिजनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घटना के बाबत मृतका के मायके के परिजनों में आक्रोश है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार,एसआइ प्रिया कुमारी,मुन्ना कुमार,मधु कुमार सिंह,पीएसआइ अलिशा कुमारी सहित कई अधिकारी पहुंच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. मृतका के परिजन ने ससुराल पक्ष के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया. मामले में मृतिका की मां मंजुला देवी ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मोबाइल से मिले साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन