Madhubani News : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों ने बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों ने बढ़ाया मान

प्रखंड के बच्चों ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में सफल होकर प्रखंड को गौरवान्वित किया है.

विज्ञापन

झंझारपुर. प्रखंड के बच्चों ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में सफल होकर प्रखंड को गौरवान्वित किया है. सफल बच्चों में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवानी के छात्र आर्यन कुमार और छात्रा अर्पिता कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवानी कन्या की छात्रा नंदनी कुमारी और मध्य विद्यालय, विष्टौल की छात्रा दया कुमारी शामिल है. सभी छात्र- छात्राओं को नौंवी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक वर्ष बारह हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे. छात्र एवं छात्राओं की इस सफलता से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवानी के प्रधानाध्यापक विंदेश्वर राम, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवानी कन्या के प्रधानाध्यापक मदन कुमार मधुकर, मध्य विद्यालय विष्टौल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमकुम कुमारी, कविता कुमारी, कृष्णदेव ठाकुर, रामेश्वर मंडल, मेधा कुमारी, कौशल्या कुमारी, प्रवीण कुमार, रमन पंडित सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन