मधुबनी: नरुआर गांव में ब्लैक स्टोन की मां दुर्गा सहित छह देव प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा

Updated:
विज्ञापन
नरुआर में स्थापित महिषा सुर दुर्गा की मूर्ति | Prabhat Khabar Network

नरुआर में स्थापित महिषा सुर दुर्गा की मूर्ति | Prabhat Khabar Network

मधुबनी के नरुआर गांव में 67 वर्षों बाद ब्लैक स्टोन से निर्मित मां दुर्गा सहित छह देव प्रतिमाओं की स्थापना की गई. ग्रामीणों के सहयोग से हुए तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बाद प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. यह एक ऐतिहासिक पल है जहाँ परंपरा और आधुनिक शिल्प का संगम हुआ है.

विज्ञापन

Madhubani News: जिले के नरुआर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में ब्लैक स्टोन पत्थर से निर्मित महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा सहित लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश, कार्तिक और गौरी-शंकर की प्रतिमाओं की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई. तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बाद प्रतिमाओं की स्थापना संपन्न हुई.

67 वर्षों बाद स्थापित हुई स्थायी प्रतिमाएं

पूजा समिति के अध्यक्ष गजेंद्र झा ने बताया कि नरुआर गांव में पिछले 67 वर्षों से प्रतिवर्ष प्रतिमा स्थापित कर भगवती की पूजा की जाती थी. इस वर्ष पहली बार ओडिशा के बालासोर स्थित मां मंगल स्टोन आर्टिस्ट के शिल्पकार महेंद्र प्रधान द्वारा ब्लैक स्टोन पत्थर से निर्मित प्रतिमाओं को मंदिर में स्थापित किया गया है.

यह भी पढ़ें: आरके कॉलेज के बीएड विभाग में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन मीट आयोजित

तीन दिन तक चला वैदिक अनुष्ठान

पूजा समिति के सदस्य केशव किशोर मिश्र 'काशी बाबू' ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. पहले दिन कर्मकुटी, जलाधिवास, अन्नाधिवास और शतचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया. दूसरे दिन कलश स्थापना एवं शय्याधिवास संपन्न हुआ. तीसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ, पूर्णाहुति, पूजन और हवन के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ.

दो दर्जन पंडितों ने संपन्न कराया अनुष्ठान

उन्होंने बताया कि प्रधान यज्ञाचार्य पंडित सदानंद झा के नेतृत्व में करीब दो दर्जन वैदिक पंडितों ने पूरे धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया. इस अवसर पर कुमार कांत पाठक, विजयानंद झा, हीरा राय, जीवेश्वर झा, सुजीत मिश्रा, सोहन जी झा, संतोष झा, दमन कुमार झा, भैरव झा 'चुनचुन', गिरीश चंद्र झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन में सहयोग किया.


विज्ञापन
Kunjan Kumar Putt

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन