मधुबनी: एनसीसी कैडेट राजीव का अखिल भारतीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन

Updated:
विज्ञापन
फोटो: शूटिंग करते राजीव कुमार झा  | Prabhat Khabar Network

शूटिंग करते राजीव कुमार झा | Prabhat Khabar Network

मधुबनी के एनसीसी कैडेट राजीव कुमार का चयन तमिलनाडु के त्रिची में आयोजित अखिल भारतीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है. वे बिहार-झारखंड की टीम के एकमात्र जूनियर डिवीजन कैडेट हैं.

विज्ञापन

Madhubani News: 34 बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी के अंतर्गत वाट्सन स्कूल स्थित एनसीसी ट्रूप के कैडेट राजीव कुमार का चयन तमिलनाडु के त्रिची में आयोजित अखिल भारतीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है. वह बिहार एवं झारखंड एनसीसी निदेशालय की 10 सदस्यीय टीम में जूनियर डिवीजन के एकमात्र कैडेट के रूप में शामिल हुए हैं.

विभिन्न एनसीसी शिविरों में किया शानदार प्रदर्शन

राजीव कुमार ने आइडीएसएससी के चयन के लिए मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में आयोजित विभिन्न एनसीसी शिविरों में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन किया. उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कैंप के लिए चुना गया.

21 जुलाई से त्रिची में चल रहा राष्ट्रीय कैंप

21 जुलाई से 3 अगस्त तक तमिलनाडु के त्रिची में आयोजित अखिल भारतीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में राजीव कुमार ओपन साइट प्रोन शूटिंग स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं. एनसीसी के किसी भी कैडेट के लिए इस प्रतियोगिता में भाग लेना गौरव की उपलब्धि मानी जाती है.

ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे

राजीव कुमार राघोपुर बलाट गांव निवासी जवाहर शर्मा के पुत्र हैं. उनके पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां रीता कुमारी गांव में रहकर परिवार की देखभाल करती हैं. परिवार के सभी भाई-बहन विज्ञान विषय की पढ़ाई कर रहे हैं. राजीव पढ़ाई के साथ सैन्य विज्ञान के प्रति विशेष रुचि रखते हैं और अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

अधिकारियों और शिक्षकों ने दी बधाई

राजीव कुमार की इस उपलब्धि पर 34 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुसुमाकर झा, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रकाश कुमार सिंह, फर्स्ट ऑफिसर एसएनके शर्मा, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार बी.के. मल्लिक सहित बटालियन के अधिकारियों एवं वाट्सन स्कूल के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.


विज्ञापन
Kartik Kumar

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन