Madhubani News क्विज प्रतियोगिता में पुरस्कृत हुए छात्र

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Aug 2024 10:30 PM

विज्ञापन

खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर गरोखर में स्वयंसेवी संस्था डॉ प्रभात दास फाउंडेशन द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रहिका. प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर गरोखर में स्वयंसेवी संस्था डॉ प्रभात दास फाउंडेशन द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता वर्ग 3 से 5 तक 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया. इनमें सफल तीन छात्रों को फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार प्रदान किया गया. यह पुरस्कार स्कूल के प्रधान शिक्षक संजीत कुमार एवं संजय कुमार मंडल ने प्रदान किया. जिसमें प्रथम आदर्श कुमार दूसरा अनुष्का कुमारी तीसरा शंकर कुमार को कॉपी, कलम पुरस्कार के रूप में दिया गया. कहा कि फाउंडेशन द्वारा इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों को अपना हुनर दिखाकर आगे बढ़ने का मौका मिलता है. वही कई छात्रों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया. जिसमें साक्षी कुमारी, श्रेया कुमारी, सूर्य कुमार, पूजा कुमारी, खुशी कुमारी, शिवम कुमार, नंदनी कुमारी शामिल है. मौके पर स्कूल के शिक्षक कंचन कुमारी एवं शाहीन परवीन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन