नरहिया में बाइक की डिक्की से चोरी हुए रुपए बरामद

Updated at : 18 May 2024 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
नरहिया में बाइक की डिक्की से चोरी हुए रुपए बरामद

नरहिया में पिछले 9 मई को एक चाय की दुकान के निकट से बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपए की चोरी कर ली गयी थी. पुलिस ने छह दिन बाद मामले का खुलासा कर दिया है.

विज्ञापन

फुलपरास. नरहिया में पिछले 9 मई को एक चाय की दुकान के निकट से बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपए की चोरी कर ली गयी थी. पुलिस ने छह दिन बाद मामले का खुलासा कर दिया है. यह जानकारी नरहिया थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी है. उन्होंने कहा है कि सीसीटीवी के फुटेज का सत्यापन कर कटिहार से एक लाख 90 हजार रुपए बरामद किया गया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस टीम को देखते ही चोर घर छोड़कर फरार हो गया. विदित हो कि लौकही थाना क्षेत्र के धबही गांव निवासी रामनारायण साह पिछले 9 मई को बैंक से दो लाख रुपए निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखकर घर आ रहे थे. उसी दौरान नरहिया में एक चाय दुकान के पास बाइक लगाकर चाय पीने लेगे. चोर ने बाइक की डिक्की तोड़कर रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया. चाय पीकर जब वे अपने बाइक के पास आये तो खुला डिक्की देखकर होश उड़ गया और आस-पास के लोगों से पूछताछ की. उन्होंने डिक्की तोड़कर दो लाख रुपए चोरी की प्राथमिकी नरहिया थाना में दर्ज कराई गई थी. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कटिहार से एक लाख 90 हजार रुपए बरामद कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन