Madhubani News : होली व ईद में अलर्ट मोड पर रहें थानाध्यक्ष : एसपी

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की.

विज्ञापन

मधुबनी.

एसपी योगेंद्र कुमार ने समाहरणालय स्थित अपने प्रकोष्ठ में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष तथा अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की. मौके पर एसपी ने घटनाओं, लंबित मामलों और अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर चर्चा की. साथ ही जिले में होली पर्व व ईद के लिए सभी थानाध्यक्ष को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. इस दौरान क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने पर बल दिया. इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखने, सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों के अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया.

विशेष अभियान चलाने का दिया निर्देश

एसपी ने बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से अपने अपने क्षेत्रों में होली को लेकर अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. खासकर नेपाल बोर्डर से सटे थानाघ्यक्षों को लगातार वाहन चेकिंग करने ओर शराब माफिया को चिन्हित कर प्रभावी ढ़ंग से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया.

डीजे व अश्लील गाना बजाने वालों पर कार्रवाई

एसपी ने जिले में शांति और सौहदर्यपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाया जाए. इसके लिए सभी थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में डीजे व अश्लील गाना बजाने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया. साथ ही ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही बीते माह में हुए घटना को लेकर उसमें संलिप्त गैंग के बारे में जानकारी लिया. घटना में संलिप्त अपराधी को जल्द जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया. जो अपराधी जेल में है उस पर निगरानी रखने का निर्देश दिया. एसपी ने थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से गश्त बढ़ाने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिया. एसपी ने बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर भी जोर दिया गया. ताकि अपराधियों को शीघ्रता से पकड़ा जा सके और कानून व्यवस्था में सुधार किया जा सके. वहीं, कोर्ट में चल रहे विचारण मामले को जल्द से जल्द पूरा कराने को लेकर थानाध्यक्षों को निर्देश दिया. जिससे अपराधी को शीघ्र ही सजा मिल सके. साथ ही क्षेत्र में औचक वाहन जाँच करने का निर्देश दिया. कहा कि वैसे अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिलेगी जो आपत्तिजनक समान साथ के चल रहा होगा. बैठक में एसडीपीओ मुख्यालय रश्मि, एसडीपीओ सदर राजीव कुमार, एसडीपीओ सदर टू मनोज राम,फुलपरास डीएसपी सुधीर कुमार जयनगर डीएसपी विपल्व कुमार,यातायात डीएसपी सुधीर कुमार , साइबर थाना डीएसपी अंकुर कुमार,नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार , राजनगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार, एससी,एसटी थानाध्यक्ष रविन्द्र राम, सहित जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन