1316 बोतल अंग्रेजी शराब व कार के साथ तस्कर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

थाना पुलिस ने 1316 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
झंझारपुर. थाना पुलिस ने 1316 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर यूपी राज्य के रामनगर बहोरा का रहने वाला 25 वर्षीय कुणाल है. जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत भेजा है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि राम चौक रेलवे क्रॉसिंग के समीप चेकिंग के दौरान धाराएं तस्कर के डिजायर कार के बेकलाइट एवं सीट के पीछे बना हुआ बक्सा में शराब की खेप ले जाई जा रही थी. गुप्त सूचना पर कार की तलाशी ली गई, तो उक्त बक्से से रॉयल ग्रीन ब्रांड के 375 एमएल के 377 बोतल बरामद हुई. इसके अलावा 180 एमएल के 939 बोतल भी इसी बक्से में से बरामद हुई है. थानाध्यक्ष ने कहा कि तस्कर पर कार्रवाई कर जेल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










