शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस को मिला 7 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद गांजा व कैदी के साथ पुलिस | Prabhat Khabar Network

शराब की तस्करी की सूचना पर बाबूबरही थाना पुलिस ने एक कथित तस्कर के घर छापेमारी की. हालांकि शराब नहीं मिली, लेकिन घर से 7.010 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

Babubarhi Ganja Seized: शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर पहुंची बाबूबरही थाना पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने बक्साही गांव निवासी कथित शराब तस्कर राजन यादव के घर छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से शराब तो नहीं मिली, लेकिन 7.010 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी राजन यादव को हिरासत में ले लिया.

लकड़ी के रैक में छिपाकर रखा था गांजा

एसएचओ राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजन यादव शराब की तस्करी करता है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम दलबल के साथ उसके घर पहुंची और तलाशी शुरू की.

तलाशी के दौरान घर के पूर्व दिशा वाले कमरे में लकड़ी के रैक से सफेद प्लास्टिक के झोले में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ सुकांत राहुल की मौजूदगी में बरामद गांजे का वजन कराया गया. कुल 7.010 किलोग्राम गांजा पाया गया.

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने गांजा बरामद करने के बाद राजन यादव को हिरासत में ले लिया. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया.

नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई

एसएचओ राहुल कुमार ने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को मिलने वाली गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले लोगों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.

यह भी पढ़ें

भीठ भगवानपुर पावर ग्रिड का ट्रांसफार्मर जला, तीन प्रखंडों में बिजली संकट


विज्ञापन
Avnish Kumar Karn

लेखक के बारे में

By Avnish Kumar Karn

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन