अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Updated at : 07 Apr 2024 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव के निकट आम बगीचे में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन

बाबूबरही. थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव के निकट आम बगीचे में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. देखते-ही- देखते वहां लोगों की जमा हो गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को राम केवल मंडल अपने मवेशी के लिए बांस के पत्ते तोड़ने वहां पहुंचे तो दुर्गंध महसूस किया. फिर पुआल से ढंके शव को देख चौक गये. उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. शव की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के गोबरौरा गांव निवासी मोती साफी की 25 वर्षीय पुत्र राजू साफी के रूप में हुई. शव मिलते ही युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. राजू की शादी तीन वर्ष पूर्व दरभंगा जिले के तेलहन गांव में हुई थी. उन्हें दो पुत्री भी है. शव के गर्दन का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जला हुआ था. घटना स्थल पर लोग आशंका व्यक्त कर रहे है कि तेजाब डालकर राजू की हत्या की गई है. परिजनों ने बताया कि राजू पिछले चार अप्रैल को घर से अपने दो मित्रों के साथ निकला था. बताया गया है कि राजू का अंतिम फोटो झंझारपुर के मिथिलाहाट से दोनों मित्रों के संग उसी दिन फेसबुक पर आया था. चार अप्रैल के दिन के तीन बजे दिन से राजू का मोबाइल बंद पाया था. परिजनों ने बताया कि राजू मिथिला हाट घूमने अपने मित्र व पड़ोसी दीपेंद्र चौधरी व जयनगर दुल्लीपट्टी बैरा गांव निवासी कृष्णा ठाकुर के साथ गया था. राजू के दोस्त का किसी महिला के साथ अवैध संबंध होने की बात भी सामने आया है. जिसका विरोध राजू किया करता था. घटना की सूचना पर एसपी सदर, एसडीपीओ टू मनोज राम, बाबूबरही एसएचओ चंद्रमणि, खजौली एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह, आरके सिंह, संतोष कुमार सहित अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है. एसडीपीओ ने कहा है कि राजू चार अप्रैल से घर से गायब था. इसको लेकर युवक के पिता ने शनिवार को खजौली थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन