Madhubani News : एसडीएम ने की विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Jul 2025 10:35 PM
मेघदूतम सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ के साथ बैठक हुई.
बेनीपट्टी. मेघदूतम सभागार में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीएम शारंग पाणि पांडेय की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए बीएलओ के साथ बैठक हुई. जिसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत संग्रहित प्रपत्र के अपलोडिंग व अवशेष प्रपत्र के वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी. एसडीएम ने कहा कि सभी बीएलओ व बीएलए के साथ बैठक की कार्यवाही का प्रतिवेदन अविलंब जमा करेंगे. साथ ही मृत, दोहरी प्रविष्टि और स्थानांतरित मतदाताओं को बीएलओ एप चिह्नित कर जिला से उपलब्ध कराये गये पुस्तिका में भी भौतिक रूप से चिह्नित करेंगे. उन्होंने कहा कि अब तक जो भी मतदाता बिना दस्तावेज के प्रपत्र जमा किये हैं, उनसे 11 प्रकार में से कोई एक दस्तावेज अवश्य प्राप्त करेंगे. अगर उनका नाम वर्ष 2003 के मतदाता सूची में दर्ज है. तो प्रपत्र पर जिला से प्राप्त मुहर लगाते हुए उस पर उस समय के विधानसभा संख्या, भाग संख्या और मतदाता का क्रमांक अंकित करेंगे. एसडीएम ने सभी बीएलओ और पर्यवेक्षकों को निदेशित किया कि बूथवार अभिलेख तैयार करते हुए उस पर हस्ताक्षर प्राप्त करेंगे. जांच करते हुए बीएलओ एप पर किये गये कार्यों की एक एक कर जांच करना सुनिश्चित करें. शेष गणना प्रपत्र अगर उन्हें अभी भी प्राप्त होते हैं तो तुरंत इसे ऑनलाइन कर दें. साथ ही मतदाता द्वारा उपलब्ध कराये गये कागजातों को भी अपलोड कराने समेत कई अहम दिशा निर्देश दिये. मौके पर सीओ धर्मदेव चौधरी, बीपीआरओ मधुकर कुमार, एमओ रोहित रंजन, बीइओ अकरम नजफी व सांख्यिकी पदाधिकारी देव नारायण महतो के अलावे सभी पर्यवेक्षक, बीएलओ एवं निर्वाचन शाखा में प्रतिनियुक्त शिक्षक ललित कुमार ठाकुर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










