191 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार, हर महीने होंगे गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम

191 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार, हर महीने होंगे गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम
मधुबनी के 191 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित संचालन हो रहा है. हर महीने गोद भराई और अन्नप्राशन जैसे खास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा रहा है.
Madhubani News: प्रखंड के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित संचालन किया जा रहा है. लदनियां प्रखंड के कुल 196 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 191 केंद्र संचालित हैं, जहां बच्चों को प्रतिदिन पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है.
हर महीने होंगे गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम
सीडीपीओ ने बताया कि प्रत्येक माह की 7 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. वहीं 19 तारीख को छह माह की आयु पूरी करने वाले शिशुओं के लिए अन्नप्राशन दिवस मनाया जाता है. इन कार्यक्रमों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण और बच्चों के समुचित विकास के प्रति परिवारों को जागरूक किया जाता है.
बच्चों के लिए तय मेन्यू के अनुसार मिल रहा पोषण आहार
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जाता है. वहीं बुधवार और शुक्रवार को अंडा अथवा मूंगफली दी जाती है, ताकि बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें. इसका उद्देश्य कुपोषण की समस्या को कम करना और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बेहतर बनाना है.
सरकार के निर्देशों का कराया जा रहा पालन
सीडीपीओ ने बताया कि सभी संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर सरकार के निर्देशानुसार पोषण सेवाओं सहित अन्य योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है. नियमित निगरानी के माध्यम से यह देखा जा रहा है कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को निर्धारित सुविधाएं समय पर मिलें.
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष फोकस
प्रखंड स्तर पर चलाए जा रहे इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है. स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस की संयुक्त पहल के तहत पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों में कुपोषण की रोकथाम पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है.
यह भी पढे़ं: 25 जुलाई को लगेगा जॉब कैंप: गार्ड के 50 पदों पर होगी सीधी बहाली, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










