25 जुलाई को लगेगा जॉब कैंप: गार्ड के 50 पदों पर होगी सीधी बहाली, 25 हजार तक मिलेगा वेतन

25 जुलाई को लगेगा जॉब कैंप: गार्ड के 50 पदों पर होगी सीधी बहाली, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
मधुबनी में 25 जुलाई को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा एक जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. गार्जियंस सिक्योरिटी एंड फैकेल्टी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गार्ड के 50 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी. 10वीं, 12वीं और स्नातक पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.
Job Camp Madhubani: युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा जिला परिषद कार्यालय परिसर में 25 जुलाई शनिवार को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में गार्जियंस सिक्योरिटी एंड फैकेल्टी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पचास खाली पदों पर साक्षात्कार के जरिए गार्ड की बहाली देश के किसी भी राज्य के लिए की जाएगी.
योग्यता और आयु सीमा
जॉब कैंप में 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है.
वेतन और मिलने वाली सुविधाएं
- वेतन: चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹17,000 से ₹25,000 तक का वेतन मिलेगा.
- अन्य लाभ: अभ्यर्थियों को वेतन के साथ-साथ पीएफ, ईएसआईसी और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी.
साथ लाने वाले आवश्यक दस्तावेज
नियोजन कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और एनसीएस (NCS) पोर्टल पर निबंधन का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है. जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने यह जानकारी दी है.
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिक तकनीक से मत्स्य पालन को बढ़ावा, जयंती रोहू और अमृत कतला से बढ़ेगी किसानों की आय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










