मधुबनी: बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, विभाग ने शुरू की घर-घर वसूली

Updated:
विज्ञापन
5 हजार रु. से ज्यादा बकाया? बिजली कनेक्शन कटेगा!

मधुबनी: बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, विभाग ने शुरू की घर-घर वसूली

अगर आपका बिजली बिल 5 हजार रुपये या उससे अधिक बकाया है, तो सावधान हो जाएं. बिजली विभाग बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है और कनेक्शन काटे जा रहे हैं. यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

Madhubani News: अगर आपके घर का बिजली बिल 5 हजार रुपये या उससे अधिक बकाया है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बिजली विभाग ने बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है. जुलाई महीने में शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग की टीम और मीटर रीडर घर-घर जाकर बकाया बिजली बिल की वसूली कर रहे हैं. विभाग ने साफ किया है कि समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है.

जुलाई में 15 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने बताया कि जुलाई महीने में मधुबनी डिवीजन को 15 करोड़ रुपये राजस्व संग्रह का लक्ष्य मिला है. 23 जुलाई तक विभाग करीब 11 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है. शेष लक्ष्य पूरा करने के लिए मीटर रीडरों को घर-घर भेजकर बकाया राशि का भुगतान कराया जा रहा है.

5 हजार रुपये बकाया पर कट रहा कनेक्शन

विभाग के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं पर 5 हजार रुपये या उससे अधिक बिजली बिल बकाया है और वे भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनका बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है. मधुबनी डिवीजन में ऐसे करीब एक हजार उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिन पर बड़ी राशि बकाया है.

200 उपभोक्ताओं का कटा बिजली कनेक्शन

जुलाई महीने में अब तक करीब 300 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिजली बिल जमा कर दिया है. वहीं, भुगतान नहीं करने पर 200 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जा चुका है. विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

शहर में स्मार्ट मीटर से आसान हुई वसूली

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शहरी क्षेत्र में करीब 80 प्रतिशत घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं. इसके कारण अधिकांश उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं. जुलाई महीने में अब तक लगभग 7 करोड़ रुपये का राजस्व केवल ऑनलाइन भुगतान से प्राप्त हुआ है.

कनेक्शन जुड़वाने के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क

बिजली विभाग ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि कनेक्शन कटने के बाद दोबारा बिजली चालू कराने के लिए 300 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. इसलिए उपभोक्ता समय रहते बकाया राशि जमा कर अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 191 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार, हर महीने होंगे गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम


विज्ञापन
Kunjan Kumar Putt

लेखक के बारे में

By Kunjan Kumar Putt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन