नौ मार्च तक 28 हजार 455 यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Mar 2020 1:10 AM
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. नेपाल सीमा से सटे 7 प्रखंडों के 14 इंट्री प्वाइंट पर दो शिफ्टों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
मधुबनी : कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है. नेपाल सीमा से सटे 7 प्रखंडों के 14 इंट्री प्वाइंट पर दो शिफ्टों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. चिकित्सकों के मेडिकल टीम द्वारा विदेश से आने वाले यात्रियों की सीमा के इंट्री प्वाइंट पर प्रतिदिन स्क्रिनिंग की जा रही है. इस बीच 9 मार्च तक 28 हजार 455 यात्रियों की स्क्रिनिंग की गयी है.
9 मार्च को जिला के विभिन्न प्रखंडों में विदेश से आने वाले 5 यात्रियों की सूचना राज्य सर्वेक्षण इकाई द्वारा जिला सर्वेक्षण इकाई के पिडेमियोलॉजिस्ट अनिल कुमार चक्रवर्ती द्वारा सभी यात्रियों को फालोअप शुरू कर दिया गया है. साथ ही जिला सर्वेक्षण इकाई द्वारा विदेश से आने वाले यात्रियों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है.
शिफ्ट में चिकित्सक प्रतिनियुक्त. कोरोना वायरस को लेकर जिला के सात प्रखंडों के 14 इंट्री प्वाइंट पर शिफ्ट में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिसमें मधवापुर प्रखंड के मटिहानी वार्डर पर सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक चिकित्सा पदाधिकारी आयुष डा. रेजा उल्लाह व दोपहर 12.30 से शाम 6 बजे डा. रिजवान वदर, खुटौना प्रखंड के लौकहा वार्डर पर 7 से 12.30 बजे तक डा. असरार अहमद व 12.30 से शाम 6 बजे तक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को चिकित्सक प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है.
वहीं हरलाखी प्रखंड के जटही वार्डर सुबह 7 से 12.30 बजे तक डा. शौकत जमाल व दोपहर 12.30 से शाम 6 बजे तक संजय कुमार झा, हरने वार्डर पर डा. कमाल अहमद व डा. विरेंद्र कुमार. बासोपट्टी प्रखंड के महिनाथपुर वार्डर पर डा. अरूण कुमार मंडल व डा. नवीन कुमार बासोपट्टी के खौना इंट्री प्वाइंट पर डा. राम कुमार व डा. अखलाकुर रहमान, जयनगर प्रखंड के बलहीहा में डा. जितेंद्र कुमार व बेतौना में डा. सुबोध कुमार. लौकही प्रखंड के नारी इंट्रीप्वाइंट पर डा. त्रिवेश गोईत एवं डा. मनोज कुमार मिश्रा व थरूआही इंट्री प्वाइंट पर डा. बादल कुमार व डा. आलोक कुमार. वहीं लदनियां प्रखंड के वरियारपट्टी वार्डर पर डा. हिदायतुल्ला शाहिद, लगडी वार्डर पर डा. वैद्यनाथ प्रसाद व इस्लामपुर में डा. इफ्तेखार अहमद को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










