Khajauli News: संतु चौक से सुक्की कमला तटबंध तक 7 करोड़ से बनेगी डबल लेन सड़क

संतु चौक से सुक्की कमला तटबंध तक निर्माणाधीन डबल लेन सड़क
खजौली प्रखंड में संतु चौक से सुक्की कमला तटबंध तक 2.8 किलोमीटर लंबी डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा 7 करोड़ रुपये की लागत से शुरू किया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से खजौली, लदनिया और बाबूबरही प्रखंडों के दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
Khajauli News: प्रखंड क्षेत्र के संतु चौक से सुक्की कमला तटबंध तक करीब 2.8 किलोमीटर लंबी डबल लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क के निर्माण शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है.
मानक के अनुरूप हो रहा सड़क निर्माण
पीडब्ल्यूडी विभाग के अनुसार, सड़क निर्माण का कार्य नीलांबर टॉवर प्राइवेट लिमिटेड, जयनगर के संवेदक दिलीप कुमार झा द्वारा कराया जा रहा है. कार्यपालक अभियंता रितेश कुमार सिन्हा, एसडीओ शत्रुघ्न कुमार मिश्रा और कनीय अभियंता सुभाष सिंह की देखरेख में निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप युद्धस्तर पर चल रहा है.
कई प्रखंडों के लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
कार्यपालक अभियंता रितेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से खजौली, लदनिया और बाबूबरही प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी.
सड़क निर्माण शुरू होने पर लोगों ने जताई खुशी
डबल लेन सड़क निर्माण शुरू होने पर जिला परिषद क्षेत्र संख्या-22 के सदस्य दीपक कुमार सिंह, सुक्की पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष रामबाबू सिंह, समाजसेवी मनोज कुमार शर्मा सहित कई लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विकास और आवागमन को नई गति मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










