Jhanjharpur News: मिथिला स्टूडेंट यूनियन की जिला इकाई का चुनाव संपन्न, कुंदन भारती बने जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष एवं अन्य  | Prabhat Khabar Network

नवनियुक्त अध्यक्ष एवं अन्य | Prabhat Khabar Network

मिथिला स्टूडेंट यूनियन (MSU) की झंझारपुर जिला इकाई का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है. छात्र नेता कुंदन भारती को जिलाध्यक्ष और विक्रम राजपूत को जिला महासचिव चुना गया है. नई टीम छात्र हितों के लिए संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लेती है.

विज्ञापन

Jhanjharpur News: मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) की झंझारपुर जिला इकाई का लोकतांत्रिक चुनाव एवं संगठनात्मक बैठक गुरुवार को संपन्न हुई. चुनाव में सर्वसम्मति से छात्र नेता कुंदन भारती को जिलाध्यक्ष और विक्रम राजपूत को जिला महासचिव चुना गया.

छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रखने पर जोर

बैठक में संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन हमेशा छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सक्रिय रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिला टीम संगठन को और मजबूत बनाएगी.

पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी मंडल, पूर्व प्रदेश संगठन सचिव नवीन साहनी, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आदित्य मंडल, वरिष्ठ पदाधिकारी अमित ठाकुर और एलएनजे कॉलेज अध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि कुंदन भारती और विक्रम राजपूत के नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा और छात्रों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाएगा.

संगठन विस्तार और छात्र समस्याओं के समाधान का संकल्प

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कुंदन भारती ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र की आवाज को मजबूती देना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करना है.

वहीं, नवनिर्वाचित जिला महासचिव विक्रम राजपूत ने कहा कि संगठन की मजबूती ही छात्रों की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले के प्रत्येक कॉलेज और पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में अजय साहू, सिंटू यादव, अभिषेक गिरी, रोहित ठाकुर, कृष्णा, गोपी, आशीष कुमार, दीपक कुमार, जूही कुमारी, कोमल कुमारी, प्रियांशु चौधरी, शिवम चौधरी सहित संगठन के कई पदाधिकारी, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने छात्र हितों की लड़ाई को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन