सुगरवे नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण खुटौना के निकट से बह रही सुगरवे नदी एवं बगमोही नदी उफान पर है. नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है.
विज्ञापन
खुटौना. भारी बारिश के कारण खुटौना के निकट से बह रही सुगरवे नदी एवं बगमोही नदी उफान पर है. नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. खुटौना नवटोली के दर्जनों घर में बाढ़ का पानी घुस गया है. लोग रतजगा कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे. खुटौना स्टेशन मोड़ के पास मेन रोड एसएच 51 पर पुलिया के पास पानी का दबाव इतना बढ़ गया है कि रोड टूटने के कगार पर है. ग्रामीणों ने सैंड बैग डालकर रोड बचाने में लगे हैं. पानी का दबाव लगातार बना रहा तो रोड टूट सकता है. दुसरी ओर सुगरवे नदी का पानी भी उछाल मार रहा है. एसडीएम फुलपरास के अभिषेक कुमार ने कहा कि इस जगह को देखने आ रहे हैं, बचाने का प्रयास किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










