Madhubani News : रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में मैनेजर व अकाउंटेंट की बहाली प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में मैनेजर व अकाउंटेंट की बहाली प्रक्रिया शुरू

रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की शाखाओं में स्थाई मैनेजर व अकाउंटेंट की बहाली के लिए गुरुवार से साक्षात्कार शुरू किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की शाखाओं में स्थाई मैनेजर व अकाउंटेंट की बहाली के लिए गुरुवार से साक्षात्कार शुरू किया गया. बैंक के एमडी सुदर्शन कुमार ने कहा कि बैंक में जिस तरह खाते की संख्या में वृद्धि हो रही है, उसे देखते हुए कर्मियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. आवश्यकता के अनुरूप कर्मी नहीं रहने के कारण काम प्रभावित हो रहा था. खाताधारकों का काम समय से निपटाने के लिए एफपीओ से चयनित अभ्यर्थियों की बहाली की जा रही है. बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने कहा कि 17 जुलाई से 19 जुलाई तक चलने वाले साक्षात्कार में 450 अभ्यर्थी शामिल होंगे. 12 मैनेजर व 12 अकाउंटेंट की बहाली होगी. सभी चयनित अभ्यर्थियों को बैंक की शाखाओं में स्थाई रूप से पोस्टिंग की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन