मधुबनी: बिहार स्टेट बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में अयान अली ने जीता रजत पदक

Updated:
विज्ञापन

अप विजेता ट्रॉफी के साथ अयान अली व अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी अयान अली ने बिहार स्टेट सब जूनियर रैंकिंग टूर्नामेंट में अंडर-15 बालक डबल्स वर्ग में रजत पदक हासिल किया है. बक्सर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अयान ने अपने साथी खिलाड़ी के साथ मिलकर फाइनल तक का सफर तय किया.

विज्ञापन

Madhubani News: बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित बिहार स्टेट सब जूनियर अंडर-13 एवं अंडर-15 रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में मधुबनी के अयान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 बालक डबल्स वर्ग में रजत पदक हासिल किया. लगातार तीसरे वर्ष स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और निरंतर प्रदर्शन का परिचय दिया.

विज्ञापन

बक्सर में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 से 23 जुलाई तक बक्सर में आयोजित हुई. इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, पश्चिम चंपारण सहित बिहार के लगभग सभी जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक और उच्चस्तरीय मुकाबले हुए.

फाइनल तक पहुंचकर जीता रजत पदक

इंडियन पब्लिक स्कूल, मधुबनी के छात्र अयान अली ने पश्चिम चंपारण के खिलाड़ी फैसल इकबाल के साथ डबल्स मुकाबलों में बेहतरीन तालमेल, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया. फाइनल में उपविजेता रहते हुए उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया.

प्रतियोगिता के समापन समारोह में बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. के.एन. जायसवाल, बक्सर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद थीं.

विद्यालय और खेल प्रेमियों ने दी बधाई

अयान अली की उपलब्धि पर इंडियन पब्लिक स्कूल की निदेशक डॉ. निखत रियाजी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अयान पिछले तीन वर्षों से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे.

विद्यालय के प्राचार्य ठाकुर नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अयान विद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं. वहीं मधुबनी जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सुरेश बैरोलिया सहित कई खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

अयान के माता-पिता डॉ. समरीन खान और डॉ. काशिफ सिद्दीकी, जो मधुबनी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं, ने विश्वास जताया कि उनका बेटा आने वाले वर्षों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा.

यह भी पढ़ें: रीजनल सेकेंडरी स्कूल में भारतीय भाषा समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखी राजस्थानी भाषा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन