मधुबनी: बाबूबरही में युवक ने जहर खाकर दी जान, प्रेम प्रसंग और प्रताड़ना का आरोप

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

मधुबनी के सर्रा गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग और पंचायत द्वारा लगाए गए भारी जुर्माने से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने युवती के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

Madhubani News: बाबूबरही थाना क्षेत्र के सर्रा गांव वार्ड संख्या-10 में एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद मृतक के पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रेम प्रसंग के बाद बढ़ा था विवाद

मृतक की पहचान सर्रा गांव निवासी भविष्य कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार भविष्य कुमार का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था. कुछ दिन पहले दोनों को युवती की मां ने कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें भविष्य कुमार पर 3.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

प्रताड़ना का लगाया आरोप

मृतक के पिता मोहन ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पंचायत द्वारा निर्धारित पूरी राशि का भुगतान उन्होंने कर दिया था, लेकिन युवती के पिता को केवल दो लाख रुपये ही मिले. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 11 मार्च 2026 को युवती की शादी दूसरे युवक से होने के बाद भी युवती और उसके परिजन उनके बेटे तथा परिवार को लगातार जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी दे रहे थे.

आवेदन में कहा गया है कि इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर भविष्य कुमार ने गुरुवार को गांव से दूर एक आम बगीचे में जाकर जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

प्रेमिका समेत चार लोग नामजद

मृतक के पिता ने दर्ज प्राथमिकी में युवती, उसके पिता, भाई और पति को नामजद आरोपी बनाया है.

घटना के बाद परिजन युवक का शव लेकर युवती के घर पहुंच गए थे. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

बाबूबरही थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है. आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: खजौली में वाहन जांच के दौरान दो युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद


विज्ञापन
Avnish Kumar Karn

लेखक के बारे में

By Avnish Kumar Karn

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन