Madhubani News : अभियान चलाकर करें राजस्व की वसूली: डीएम

Published at :24 Feb 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : अभियान चलाकर करें राजस्व की वसूली: डीएम

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण सह आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण सह आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक हुई. मौके पर डीएम ने निर्देश दिया कि अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुरूप हर हाल में समय से राजस्व की वसूली करना सुनिश्चित करें. समीक्षा के क्रम में वाणिज्य कर विभाग, निबंधन विभाग, परिवहन विभाग का राजस्व संग्रहण में प्रदर्शन अच्छा पाया गया. वहीं खनन, विद्युत, नगर निगम मधुबनी, राष्ट्रीय बचत आदि का राजस्व संग्रहण संतोषजनक नहीं पाया गया. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इस वित्तीय वर्ष के निर्धारित लक्ष्य को सभी संबंधित विभाग हर हाल में ससमय पूरा करें. उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत मधुबनी, जयनगर एवं झंझारपुर विद्युत डिविजन को निर्देश दिया कि प्रत्येक मंगलवार की वीडियो कंफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लें. जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों को निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में हासिल करें. बैठक में अपर समाहर्ता शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, प्रभारी डीडीसी नीरज कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व नसीम कुमार निशांत सहित सभी विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन