मधुबनी: अनुमंडल अनुश्रवण समिति की बैठक में राशन कार्ड अभियान की समीक्षा, 22,802 नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

अनुश्रवण सामिति की बैठक करते एसडीओ सदर चंदन कुमार झा | Prabhat Khabar Network
मधुबनी सदर अनुमंडल में अनुश्रवण समिति की बैठक में राशन कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा हुई. 5 अगस्त तक 22,802 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जनहित के मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया.
Madhubani News: सदर अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने की. बैठक में जन वितरण प्रणाली, राशन कार्ड निर्माण अभियान तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं की समीक्षा की गई.
5 अगस्त तक 22,802 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य
बैठक में अधिकारियों ने सदस्यों को राशन के उठाव और वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. बताया गया कि अनुमंडल में 22 जुलाई से 5 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर 22,802 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई.
अधिकारियों ने बताया कि 23 जुलाई को अपराह्न दो बजे तक ऑफलाइन माध्यम से 5,289 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है.
जनप्रतिनिधियों ने उठाईं कई समस्याएं
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आपूर्ति व्यवस्था के अलावा रांटी चौक पर स्पीड ब्रेकर निर्माण, घरेलू गैस आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों के समाधान तथा भगवानपुर चौक पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या का मुद्दा उठाया.
अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा ने सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं के समाधान के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया.
जनहित के मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर
बैठक में जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन तथा राशन कार्ड निर्माण अभियान को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया.
यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन के मद्देनजर मधुबनी पुलिस ने किया एंटी-रायट ड्रिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










