जयनगर उच्च विद्यालय व डीबी कॉलेज में रैंक सेरेमनी का हुआ आयोजन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 19 Aug 2025 10:40 PM

विज्ञापन

जयनगर उच्च विद्यालय और डीबी कॉलेज में एनसीसी के सुचारू संचालन में सहयोग के लिए कैडेटों को कर्नल नितिन झा व स्कूल एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य ने रैंक प्रदान कर नई जिम्मेदारी दी.

विज्ञापन

मधुबनी. जयनगर उच्च विद्यालय और डीबी कॉलेज में एनसीसी के सुचारू संचालन में सहयोग के लिए कैडेटों को कर्नल नितिन झा व स्कूल एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य ने रैंक प्रदान कर नई जिम्मेदारी दी. जयनगर उच्च विद्यालय में कैडेट शुभकांत कुमार को सीएसएम का रैंक दिया गया. साथ ही आनंद कुमार साह एवं आदित्य कुमार को कॉर्पोरल व रोहित, अमन एवं मो. अखलाक को लांस कॉर्पोरल रैंक प्रदान किया गया. इस अवसर पर एएनओ केशवचंद्र झा, सूबेदार मेजर केबी आले, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार सुनील कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. डीबी कॉलेज में कर्नल नितिन झा एवं प्रधानाचार्य डॉ. धर्मराज राम ने सीटीओ डॉ. चंदन कुमार एवं ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार सुनील कुमार की उपस्थिति में शिवम सिंह को सीनियर अंडर अफसर, शिवम कुमार एवं तृप्ति कुमारी को अंडर अफसर, धरम कुमार एवं निशा कुमारी को सार्जेंट, राजा कुमार को सीपीएल एवं दीपक कुमार को एलसीपीएल रैंक प्रदान किया गया. ये सभी कैडेट कई कैंप का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं. वे जूनियर कैडेटों पर बेहतर नियंत्रण रखते हुए प्रशिक्षण पर ध्यान देंगे. कर्नल नितिन झा एवं प्रधानाचार्य डॉ. धर्मराज राम ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन