ePaper

Madhubani : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा शुरू

Updated at : 15 Dec 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani : जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षा शुरू

जिले के प्रारंभिक विद्यालयो में सोमवार से द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा शुरू हुई.

विज्ञापन

मधुबनी . जिले के प्रारंभिक विद्यालयो में सोमवार से द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा शुरू हुई. डीइओ अक्षय कुमार पांडेय ने कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए सभी प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिए हैं. पहले दिन वर्ग 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का पर्यावरण और हम, सामाजिक विज्ञान का मूल्यांकन प्रथम पाली में हुई. द्वितीय पाली में वर्ग एक एवं दो के छात्र-छात्राओं की हिंदी विषय का मौखिक मूल्यांकन परीक्षा हुई. मध्य विद्यालय सप्ता शहरी विद्यालय में 245 छात्र-छात्राएं द्वितीय त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुए. करीब 73 फीसदी छात्र- छात्रा परीक्षा में शामिल हुए. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार ने मूल्यांकन परीक्षा स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए मीनू कुमारी एवं प्रेमनाथ ठाकुर को मूल्यांकन का संयुक्त रूप से प्रभारी बनाया है . मूल्यांकन परीक्षा 25 अंकों की थी. प्रश्न पत्र ई -शिक्षा कोष से डाउनलोड कर शिक्षकों ने बच्चों को दिया. परीक्षा में मो. अलाउद्दीन, रणवीर प्रसाद, उमा कुमारी, मीनू कुमारी, अर्चना, प्रेमनाथ ठाकुर, सुनील कुमार कापड़ी, अरविंद कुमार सिंह, रिंकू कुमारी मुन्नी, रिंकू कुमारी, शिक्षा सेवक रिंकी कुमारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन