Madhubani News : पुलिस ने नशामुक्ति रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

साहरघाट पुलिस की ओर से नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया.
मधवापुर. बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर साहरघाट पुलिस की ओर से नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया. यह मुहिम साहरघाट थाना परिसर से प्रारंभ होकर साहरघाट के विभिन्न चौक चौराहों से होकर गुजरी. साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में निकली. जागरूकता अभियान में ग्राम रक्षा दल के सदस्य सहित स्थानीय समाजसेवी शामिल हुए. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि नशा लोगों के लिए अभिशाप है. नशापान करने वालों को आर्थिक शारीरिक व मानसिक क्षति का सामना करना पड़ता है. परिवार, समाज व देश के विकास व स्वस्थ समाज के लिए नशामुक्ति आवश्यक है. मौके पर अपर थानाध्यक्ष मो. शमीम, नवीन कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह, कृष्णा कुमार सहित सभी थानकर्मी व कई स्थानीय लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




