Madhubani News : सूड़ी स्कूल के प्रांगण में चैती नवरात्र की तैयारी जोरों पर

सूड़ी स्कूल के प्रांगण में चैती नवरात्र मनायी जाएगी.
मधुबनी. सूड़ी स्कूल के प्रांगण में चैती नवरात्र मनायी जाएगी. पूजा की तैयारी जोरों पर है. चैती नवरात्र पूजा 30 मार्च से शुरू होगी. इसका समापन 7 अप्रैल को होगा. चैती नवरात्र पूजा समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार महथा ने कहा कि पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है. मंदिर में मां की भव्य मूर्ति का निर्माण कराया जा रहा है. पूजा के दौरान लगने वाले मेला की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. मेला के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासनिक सहयोग लिया जाएगा. पूजा के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष सह व्यवस्थापक सतीश कुमार महथा, उपाध्यक्ष अंकित कुमार महथा, मेला प्रभारी दिनेश पंजियार, कोषाध्यक्ष देबू नायक, उप-कोषाध्यक्ष डब्लू पंडित (रमेश जी), सचिव घनश्याम पंडित, पूजा प्रभारी सतीश नायक, पंडाल प्रभारी ओम कारक व मंदिर प्रभारी पंकज कारक योगदान दे रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




